‘शिक्षा के साथ संस्कृति और संस्कार भी जरूरी’ — विजय सिन्हा

यह सांस्कृतिक संदेश पूरे देश और दुनिया तक पहुंचना चाहिए

‘शिक्षा के साथ संस्कृति और संस्कार भी जरूरी’ — विजय सिन्हा

पटना(बिहार)। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि नवादा जैसे जिला में एक शिक्षण संस्थान द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना और एक साथ पाँच हजार छा—छात्राओं द्वारा श्रीरामचरितमानस का सामूहिक रूप से आयोजन किया जाना अपने—आप में एक आदर्श है। यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और नैतिक मूल्यों के संस्कार विकसित करने का प्रेरणादायी प्रयास है।

लखीसराय से विधायक एवं राज्य सरकार में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार को नवादा से राजधानी लौटने के बाद बताया कि छोटे से जिले नवादा में एक शिक्षण संस्थान द्वारा आज के भौतिकवादी दौर में हजारों विद्यार्थियों का एक साथ श्रीरामचरितमानस का पाठ करवाना सराहनीय तो है ही, अपने आप में एक मिशाल भी है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नवादा की धरती से उठनेवाला यह सांस्कृतिक संदेश पूरे देश और दुनिया तक पहुंचना चाहिए।