डॉ. बुद्धसेन ने पत्रकारिता की शुरुआत 1987 में मुफस्सिल (जिला स्तर) से की थी। 1989 में पटना से प्रकाशित दैनिक आज से जुड़े। 1994 में दैनिक 'प्रभात खबर' का प्रकाशन पटना से शुरू हुआ तो उससे जुड़े। कोलकाता से प्रकाशित 'संडे मेल', दिल्ली से प्रकाशित 'संडे मेल' और 'संडे आब्जर्बर' से जुड़े। 1997 में पटना से प्रकाशित बहुचर्चित 'समकालीन तापमान' समूह (मासिक पत्रिका, दैनिक सांध्य दैनिक, बिहार न्यूज नेटवर्क न्यूज एजेंसी) में बतौर उपसम्पादक जुड़े और 2012 तक समाचार सम्पादक, सहायक सम्पादक के तौर पर काम किया। 2012 में नोएडा में 'साधना न्यूज ग्रुप' से इलेक्ट्रिॉनिक मीडिया में कदम रखा और 2025 तक विभिन्न न्यूज चैनल्स में काम किया। फिलहाल, द फ्रीलांस मीडिया में एडिटर इन चीफ (वेबसाइट) के तौर पर कार्यरत हैं।