बच्चे राष्ट्र के धरोहर और शिक्षक उन्हें तराशनेवाला शिल्पकार : वीणा

इंटैक नवादा चैप्टर द्वारा आधा दर्जन से अधिक शिक्षक—शिक्षिका सम्मानित 

इंटेक द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस सह शिक्षक सम्मान समारोह

Courtesy: B.D. Panday

 

नवादा (बिहार)। प्रसिद्ध कवयित्री एवं विदुषी वीणा मिश्रा ने बच्चों को राष्ट्र का धरोहर और शिक्षक को धरोहर तराशने एवं उसका संरक्षण करने वाला शिल्पी बताया है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के राष्ट्र निर्माता हैं। ​शिक्षक ऐसा शिल्पकार है जो बच्चों को तराशकर उस लायक बनाता है कि वो आनेवाले समय में देश को हर तरह से विकास की ओर ले जाने में सक्षम हो। वीणा मिश्रा बिहार के नवादा में इंटेक द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस सह शिक्षक सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। 
इंटक द्वारा समारोह का आयोजन ब्राइट माइंड्स स्कूल परिसर में किया गया था। इस अवसर पर भारत के शिक्षक रह चुके भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती बड़े धूमधाम से केक काट कर मनायी गयी। पूर्व राष्ट्रपति के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए इंटैक के संयोजक प्रो० बच्चन कुमार पाण्डेय ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा शिक्षकों को दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य संवारने वाले राष्ट्र-निर्माता हैं।
इस अवसर पर इंटैक नवादा चैप्टर द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं अंग-वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित किये गये शिक्षकों में वीणा मिश्रा, सिद्धेश्वर सिंह, अब्दुल हमीद अंसारी, मोहन पाण्डेय, दयानन्द प्रसाद एवं गोपाल शरण का नाम उल्लेखनीय है। विशिष्ट अतिथि डा० सुबोध कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज के रीढ़ हैं। देश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी उनके सबल कंधों पर है। स्वागत भाषण सोनाली राज ने की एवं मंच संचालन अर्चना ने किया।
अतिथियों द्वारा ब्राइट माइंड्स में कार्यरत शिक्षिकाओं रोशनी जैन, सोनाली राज, प्रीति, अर्चना, ऋचा, जूली, अंजली, सुहानी एवं शबनम के अलावा सभी शिक्षिकाओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में मंजू कुमारी एवं विकास कुमार ने भी अपने विचार रखे।
प्रबंध निदेशक पियूष कुमार पाण्डेय के धन्यवाद ज्ञापन किया।