Kannauj के स्कूल में बच्चों का फूटा गुस्सा, प्रिंसिपल के खिलाफ लगाये नारे

Kannauj के स्कूल में बच्चों का फूटा गुस्सा, प्रिंसिपल के खिलाफ लगाये नारे

Kannauj Student Protest

Courtesy: DB Groups

Kannauj Student Protest: कन्नौज जिले के गुगरापुर स्थित कंपोजिट स्कूल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में छोटे बच्चे स्कूल से बाहर आकर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। बच्चे स्कूल के प्रिंसिपल को हटाने की मांग करते हुए नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं।

बच्ची ने लगाये गंभीर आरोप

वीडियो में एक छोटी बच्ची स्कूल में पढ़ाई को लेकर अपनी बात रखती सुनाई दे रही है। बच्ची का आरोप है कि स्कूल में उनसे कहा जाता है कि ‘तुम्हें कबूतर बनाकर उड़ा देंगे।’

बच्ची ने यह भी आरोप लगाया कि मैथ और साइंस के शिक्षक पढ़ाते नहीं हैं। उसने बताया कि उसके पिता स्कूल आये थे, लेकिन उनके साथ कथित तौर पर बदतमीजी से बात की गई।

बच्चों ने लगाये नारे

स्कूल से बाहर आए छोटे बच्चे अपनी मांग को लेकर नारे लगाते नजर आए। बच्चों का कहना है कि स्कूल के प्रिंसिपल को हटाया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बच्चे ‘प्रिंसिपल साहब को हटाओ’ जैसे नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के बाद उठे सवाल

बच्चों के इस प्रदर्शन का वीडियो सामने आने के बाद स्कूल में पढ़ाई और बच्चों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में लगाये गये आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में स्कूल प्रशासन या शिक्षा विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।